Monday 8 October 2012

पीपीपी को बड़ा झटका-इंचार्ज निहाल सिंह वाला व 2 जनरल कौंसल सदस्य शिरोमणि अकाली दल में शामिल

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और उप मुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल और मीत प्रधान एवं प्रवक्ता स. निधडक़ सिंह बराड़ पी पी पी के नेताओं स. अजैब सिंह बहोना और स. मलकीत सिंह खाई का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए।

चण्डीगढ़, 8 अक्तूबर-पीप्लज़ पार्टी ऑफ पंजाब को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब पीप्लज़ पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) के तीन सीनियर नेता जिनमें पीपीपी के क्षेत्र निहाल सिंह वाला के इंचार्ज स. जसविन्द्र सिंह कुस्सा और पी पी पी के जनरल कौंसल के दो सदस्य स. अजैब सिंह बहोना और मलकीत सिंह खाई ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और उप मुख्य मंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिरोमणि अकाली दल में समूलियमत कर ली। जिला मोगा के साथ सम्बन्धित इन नेताओं के शिरोमणि अकाली दल में शमिल होने से पी पी पी पार्टी का जिला मोगा में सम्पूर्ण सफाया हो गया है।

  स. सुखबीर सिंह बादल ने उपरोक्त तीनों नेताओं को सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। स. बादल ने इस अवसर पर कहा कि मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस पार्टी के पैदाईश  थे और अब जब राज्य में कांग्रेस ही दम तोड़ रही है तो दोनों पार्टियां एक दूसरे का अस्तित्व बचाने के लिए खुलकर सामने आ रही हैं। स. बादल ने कहा कि इस कारण ही पंजाब हितैषी लोक और उसकी पार्टी के सीनियर नेता पी पी पी को अलविदा कह कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो रहे हैं और आने वाले दिनों में शेष रहते नेता भी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो जाएंगें। स. बादल ने कहा कि इन नेताओं को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जायेगा।
शिरोमणि अकाली दल के मीत प्रधान और प्रवक्ता स. निधडक़ सिंह बराड़ और उप मुख्य मंत्री के विशेष कार्यकारी अफसर स. चरनजीत सिंह बराड़ ने भी स. जसविन्द्र सिंह कुस्सा, स. अजैब सिंह बहोना और स. मलकीत सिंह खाई का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment