Sunday 21 October 2012

सुखबीर सिंह बादल द्वारा राज्य में नेशनल हाईवे प्रोजेक्टों के शीघ्रता से निर्माण के निर्देश



  • चंडीगढ-लुधियाना सडक़ को आठ मार्गीयकरण की मिली स्वीकृति 

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर : चंडीगढ़ और लुधियाना के बीच नेशनल हाईवे के आठ मार्गीकरण का रास्ता साफ करते हुए केंद्र सरकार ने इसके लिए आवश्यक स्वीकृति दे दी है। 
यह जानकारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एन एच ए आई) कें प्रतिनिधियों द्वारा पंजाब के उप-मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल के द्वारा राज्य में चल रहे विभिन्न राष्ट्रीय शाहमार्ग प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा के अवसर पर दी गई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय भूमि परिवहन मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति दे दी है और इस संबंध में अंतिम फैसला पंजाब सरकार द्वारा पेश की जाने वाली विस्तारित प्रोजेक्ट
रिपोर्ट के पश्चात लिया जाएगा। 
इससे पूर्व पंजाब के उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रोजेक्ट को संपूर्ण करने की समय सीमा निश्चित करते हुए इनके तेजी से संपूर्ण के राह में आ रही अड़चनों को दूर करते हुए और संबंधित अथॉरिटयों को इनके समय पर पूरा होने के लिए जवाबदेह बनाते हुए राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए बेहद महत्व रखते इन शाहमार्ग प्रोजेक्टों के निर्माण कार्यो को तेज रास्ते पर डाल दिया है। 
इस उच्च स्तरीय बैठक में एन एच ए आई के क्षेत्रीय मुखी, सैना की तरफ से पश्चिमी कमांड के प्रतिनिधियों, संबंधित जिलों के उपायुक्तों के  अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, वन वातावरण और अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों ने भाग लिया। बैठक में स. बादल ने राष्ट्रीय शाहमार्ग-1 के 6 मार्गीयकरण, राष्ट्रीय शाहमार्ग-1 के जालंधर से ढिलवां तक हिस्से के 6 मार्गीयकरण, राष्ट्रीय शाहमार्ग-1 ए के जालंधर से पठानकोट तक चार मार्गीयकरण, राष्ट्रीय शाहमार्ग-15 के पठानकोट से अमृतसर तक चार मार्गीयकरण, राष्ट्रीय शाहमार्ग-95 के लुधियाना से तलवंडी तक चार मार्गीकरण, राष्ट्रीय शाहमार्ग-21 कुराली से जीरकपुर तक चार मार्गीकरण और राष्ट्रीय शाहमार्ग-152 के अंबाला से चंडीगढ़ तक चारमार्गीकरण सहित प्रत्येक प्रोजेक्ट की प्रगति का बारीकी से जायज़ा लिया। स. बादल ने कहा कि राष्ट्र्रीय शाहमार्ग-1 के 6 मार्गीयकरण के लिए यह जालंधर में 400 एकड़ भूमि को एक्वायर करने के लिए सैना के उच्च अधिकारियों से तालमेल करेंगे और उन्होंने उपायुक्त जालंधर को निर्देश दिए कि जालंधर में पी ए पी चौंक के नज़दीक नजायज़ कब्जों को तुरंत हटाया जाये ताकि रेलवे ओवर ब्रिज को शीघ्र संपूर्ण किया जा सके। बैठक में यह भी फै सला किया गया कि राष्ट्रीय शाहमार्ग-1 पर लुधियाना में एक अतिरिक्त परिवेषिका और बाहर जाने का रास्ता बनाया जाएगा। मुआवजे के पैसे वितरण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना पश्चिमी, लुधियाना पूर्वी, पायल, फगवाड़ा और फिल्लौर के उप मंडल अधिकारियों को यह कार्य 10 दिनों के भीतर संपूर्ण करने के निर्देश दिये। 
जालंधर-ढिलवां सैक्शन के 6 मार्गीयकरण की समीक्षा करते हुए स. बादल ने जालंधर के उपायुक्त को निर्देश दिए कि करतारपुर समीप क्षेत्र के मुआवजे के मामले को शीघ्र हल किया जाये। इसी प्रकार एन एच-1 ए के जालंधर से पठानकोट तक चारमार्गीय करण के मामले में लोक निर्माण विभाग ने यह भरोसा दिया कि वह गांव ढक्की समीप लोक निर्माण विभाग की भूमि एन एच ए आई को सौंप देंगे और सेना के अधिकारियों द्वारा भी फिल्लौर और नंगल समीप 48 एकड़ भूमि तबदील करने का भरोसा दिया गया है। यह भी फैसला किया गया कि गांव चौलांग समीप एक अंडर पथ बनाया जाएगा। 
उप-मुख्यमंत्री ने पठानकोट, अमृतसर और गुरदासपुर  के उपायुक्तों को गुम खसरा नम्बरों की समस्या का निपटारा करने के लिए कहा और पावर काम को राष्ट्रीय शाहमार्ग के रास्ते में आती सभी लाईनों को हटाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय शाहमार्ग-95 के  चार मार्गीयकरण की  धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए वित्तायुक्त वन को वन से संबंधित और प्रमुख सचिव सिंचाई को शाहमार्ग पर आने वाले पुलों के डिज़ाईनों को तुरंत अंतिम रूप देने के लिए कहा। राष्ट्रीय शाहमार्ग 21 के कुराली जीरकपुर हिस्से के तेज़ी से  चार मार्गीयकरण की जरूरत पर बल देते हुए स. बादल ने रूपनगर के उपायुक्त को एक्वायर करने की प्रक्रिया को तेजी से संपूर्ण करने  और आबकारी एवं कराधान विभाग को अपना बैरियर शि$फ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय शाहमार्ग 152 के अंबाला-चंडीगढ़ हिस्से के भी तेजी से संपूर्ण करने पर बल दिया। 
बैठक में अन्य के अतिरिक्त पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों, उप मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और सचिव लोक निर्माण श्री पी एस औजला, उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री अजय महाजन, एन एच ए आई, रक्षा विभाग, वन, बिज़ली, सिंचाई और सीवरेज़ आदि विभागों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, मोगा के उपायुक्तों ने भाग लिया। 

No comments:

Post a Comment