Friday 5 October 2012

कांग्रेस वोटों के लिए आंतकवाद का खौफ पैदा कर रही है-सुखबीर सिंह बादल



  • पंजाब सरकार राज्य के अंदर अमन व शांति बरकरार रखने के लिए दृढ संकल्प। 
  • राज्य के शांतिपूर्ण माहौल में कड़वाहट घोलने के विरूद्ध कांग्रेस व यू पी ए को चेतावनी। 
  • 84 के सिक्ख कत्लेआम के दोषी किशोरीलाल को रिहा करने के लिए शीला दीक्षित की सिफारिश कांग्रेस पार्टी की सिक्ख विरोधी मानसिकता की प्रतीक। 
  • बसपा के जनरल सचिव डॉ. सुखविन्द्र कुमार सुखी 10000 सहयोगियों सहित शिअद में शामिल। 
  • कांग्रेस पार्टी का यू पी, बिहार, गुजरात व मध्यप्रदेश में पुलंंदा बांधे जाने पश्चात पंजाब का अस्तित्व खतरे में। 
  • लेफि. जनरल बराड़ पर हमला केंद्रीय गृह मंत्रलाय की असफलता। 
  • केंद्रीय सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से नशीले पदार्थो व हथियारों की तस्करी रोकने पर बुरी तरह फेल। 
  • पंजाब सरकार आंतकवाद विरूद्ध चल रही मुहिम जारी रखेगी अबतक 184 आंतकवादी गिरफतार


नवांशहर/चंडीगढ़, 5 अक्तूबर - पंजाब के उप मु यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राज्य में आंतकवाद से संबंधित एक भी घटना ना होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी द्वारा गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव के समय पर जानबूझ कर आंतकवाद का खौफ पैदा किया जा रहा है।
        आज यहा बसपा के भूतपूर्व जनरल सचिव डॉ. सुखविन्द्र सिंह सु खी, पूर्व जिला प्रधान श्री सोहन लाल ढंडा व श्री रामकृष्ण चौधरी  पर उनके बड़ी स या में समर्थकों को शिअद में शामिल करने के पश्चात पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. बादल ने कहा कि वह राज्य के गृह मंत्री होने के कारण राज्य में अमन व शांति बरकरार रखने के लिए दृढ संकल्प हैं और कंाग्रेस पार्टी का राज्य का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने की कदाचित आज्ञा नही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनावों के अवसर पर आंतकवाद का खौफ पैदा करना कांग्रेस पार्टी लैबारटी का पुरा अनुभव है परंतु देश के सूझवान वोटर अब कांगेस की फूट डालने वाली नीति को भली भांति समझते हैं। 1984 के सिक्ख कत्लेआम दौरान 6 निर्दोष सिक्खों क ो बेरहमी के साथ कत्ल करने वाले किशोरी लाल की रिहाई के आदेशो की आलोचना करते हुए स. बादल ने कहा कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनावों के एलान उपरांत ऐसा नाजुक फै सला कांग्रेस पार्टी की वोट बैंक राजनीति के प्रसंग में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिअद किशोरी लाल की रिहाई को रोकने पर 1984 के कत्लेआम के स ाी दोषियों को सजा दिलाने को यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को सिक्खों के लंबे समय से रीसते हुए ज मों पर नमक छिडक़ने की आज्ञा नही देंगे।
        स. बादल ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की कोलगेट सहित बहु लाख करोड़ी घोटालों से लोगों का ध्यान हटाने की जानबूझ कर कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने प्रचुन के क्षेत्र में सीधे विदेशी निवेश की आज्ञा देकर लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश की थी और वह अब आंतकवाद का खौफ पैदा कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि यह तथ्य है कि लेफि. जनरल के एस बराड़ (सेवा निवृत) केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा छत्तरी के नीचे हैं, व उनपर कोई हमला केंद्र सरकार की मुक्कमल असफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लेफि. जनरल बराड़ की सुरक्षा के साथ पंजाब पुलिस का कोई संबंध नही है व यह केंद्र सरकार की ही जि मेवारी है।
        गैर मुद्दों को उछालने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंद्र सिंह की विश्वसनीयता को चुनौती देते हुए स. बादल ने कहा कि जो अमृतसर घोषणा पत्र को सहमति देकर फूट डालो और राज की बात करते रहें हैं व कनाडा के एक गुरूद्वारे में खालीस्तान जिंदाबाद के बैनर अधीन तस्वीरें खिचवांकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खालिस्तान लहर का प्रचार करने वालों को हमें देश भक्ति की शिक्षा देने का कोई अधिकार नही है। उनहोंने कहा कि देश भक्ति एक मात्र कांग्रेस पार्टी का ही कॉपी राईट नही है  क्योंकि  सिक्खों सहित वह पंजाबी ही थे। जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में 80 प्रतिशत कुर्बानीयां दी और शिरोमणि अकाली दल का ही बर्तानवी साम्राज्य और कांग्रेस की जालिम नीतियों के विरूद्ध संघर्ष करने का बेमिसाल इतिहास है।
        शिरोमणि अकाली दल -भाजपा सरकार की राज्य में शांति बरकरार रखने की वचनबद्धता को दोहराते हुए स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने गत् 5-6 वर्षो दौरान आंतकवाद या नशीले पदार्थो के तस्करों के विरूद्ध निरंतर मुहिम जारी रखी हुई है और देश के अंदर नशीले पदार्थो की बरामदगी  में 50 प्रतिशत से अधिक बरामदगी पंजाब पुलिस द्वारा की गई है।  उन्होंने कहा कि गैर कानूनी हथियारों पर गोली सिक्के की बरामदगी में भी यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के गत् 6 वर्षो के कार्यकाल के दौरान 184 आंतकवादियों को गिरफतार किया गया है और पांच अन्यों ने आत्मस र्पण किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में 21, 2008 में 32, 2009 में 52, 2010 में 58, 2011 में 11 व 2012 में 30 सितंबर तक 10 आंतकवादियों को गिरफतार किया गया है। स. बादल ने कहा कि देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा कर रही सीमा सुरक्षा बल केंद्रीयसरकार अधीन है व गैर कानूनी हथियारों के नशीले पदार्थो के सीमापार तस्करी को रोकना उनकी जि मेवारी है, परंतु आये दिन बड़ी मात्रा में बरामद हो रहे नशीले पदार्थ व हथियार के ंद्रीय मंत्रालय की असफलता की मुंह बोलती तस्वीर है।
इससे पहले डॉ सुखविन्द्र कुमार सुक्खी व बसपा के जिला प्रधान श्री सोहन लाल ढंडा शिअद में स्वागत करते हुए स. बादल ने कहा कि पिछले कुछ समय दौरान बसपा के कई प्रमुख नेता अकाली दल के गरीब व दलित पक्षीय नीतियों के कारण दल में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का इकलौता राज्य है जो पिछले 6 वर्षो के बिना किसी केंद्रीय सहायता के 17 लाख परिवारो को निरंतर आटा-दाल स्कीम चला रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब ही देश का इकलौता राज्य है जो आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों की बच्चियों के विवाह पर 15000 रुपये शगुन के रूप में दे रहा है व इस शगुन विवाह के 5 दिन पहले विवाह वाली लडक़ी के खाते में जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अंदर अपनी प्रसंगिकता खो चुकी है व हर जन आधार वाला नेता अकाली दल में शामिल हो गया है।
        कांग्रेस पर शब्दी हल्ला बोलते हुए कहा कि केंद्र में अल्पसं यक सरकार होने के कारण कांग्रेस पार्टी को प्रचुन, बीमा व पैंशन क्षेत्र में सीधे विदेशी निवेश के फैसला लागू करने का सवैंधानिक अधिकार नही। उन्होंने कहा कि पैंशन एवं बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश का मार्ग खोलने के साथ आम व गरीब आदमी की बचत सुरक्षित नही रहेगी। पंजाब के  विकास को युद्ध स्तर पर लेजाने के सरकार के रवैये को दोहराते हुए  उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अगले 4 वर्षो में राज्य के 124 शहरों के पड़ाववार समूचे विकास के लिए 8745 करोड़ रुपये की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सडक़ों को 4/6 लेन सडक़ों में तबदील करने के 15000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद पंजाब देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। इसके सभी प्रमुख मार्ग 4 या 6 मार्गीय होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के नये थर्मल प्लांटों के 2013 में बिजली पैदा करने के साथ राज्य में 392 मैगावाट पैदावार की बढ़ौतरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर से तीसरा विश्व कबड्डी कम के अतिरिक्त राज्य में 15 ोल स्टेडियम अगले वर्ष मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाकी का पहला मुकाम बहाल करने के लिए 416 पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं।
        पार्टी वर्करों को कांग्रेस के पंजाब के राजनीतिक दृश्य से साफ करने के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार और  मध्यप्रदेश में से बाहर होने के बाद कांग्रेसी नेता पंजाब में गलतबयानबाजी अपना जाता हुआ जनआधार बचाने की असफल कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह और उनके साथी कांग्रेस के डूबते हुए जहाज से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कभी पंजाब की खराब अर्थिक स्थिति का शोर डालते हैं व कभी आंतकवाद को हवा देने का । उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार अपने कार्यकाल दौरान ना तो लोगों को कभी बिजली दे सकी है और ना ही गरीबों की लड़कियों को शगुन। आंतकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कैप्टन को खुद स्पष्ट करना चाहिए कि कनाडा के गुरूद्वारे में उन्होंने क्या किया था व अमृतसर में क्या किया था।
        रैली को संबोधित करने के बाद उप मु यमंत्री ने शहर में एक होटल का उद्घाटन किया और डॉ सु खी के घर पर भी गये। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त मु य संसदीय सचिव चौ. नंदलाल, श्री सोहन सिंह ढंडल व श्री पवन कुमार टीनू, गुरप्रताप सिंह वडाला, परगट सिंह व रणजीत सिंह ढिल्लौं (सभी विधायक), भूतपूर्व विधायक मोहन सिंह बंगा, श्री जगतेश्वर सिंह मजीठिया, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन रेशम सिंह थियाड़ा, भाजपा की जिला प्रधान सुदेश शर्मा और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment